Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
% Bjp claims, India's fall in democratic index in Modi regime is international conspirasy - Sabguru News
होम Rajasthan Jodhpur मोदीराज में डेमोक्रेटिक इंडेक्स में रेटिंग गिराना भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश : गहलोत

मोदीराज में डेमोक्रेटिक इंडेक्स में रेटिंग गिराना भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश : गहलोत

0
मोदीराज में डेमोक्रेटिक इंडेक्स में रेटिंग गिराना भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश : गहलोत
सिरोही में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते राज्यसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल।
सिरोही में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते राज्यसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल।
सिरोही में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते राज्यसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल।

सबगुरु न्यूज- सिरोही। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी द्वारा 2019 से 2020 में भारत की डेमोक्रेटिक इंडेक्स में रेटिंग गिरने को अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया। वे यहां इमरजेंसी की वर्षगांठ पर काला दिवस के दिन वो सिरोही में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार में लोकतंत्र मजबूत हुआ है। 2019 की बजाय 2020 में भारत के डेमोक्रेसी इंडेक्स में 2 पायदान और 2014 कि स्थिति से 26 पायदान गिरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत दूसरे देशों से ताकतवर हुआ है इसलिए अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत विदेशी सर्वे कम्पनी इस तरह की रिपोर्ट जारी करके भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं। इसमें विपक्ष का हाथ है।
इससे पहले गहलोत ने कहा कि देश में आज के ही दिन 1975 में आपातकाल लागू किया गया था। कांग्रेस काल में दो साल तक लोकतंत्र पुनर्बहाली के लिए जो लोग संघर्ष करते रहे उन्हें सम्मानित करने का नियमित कर्यक्रम होता है। जो जीवित नहीं हैं उन लोकतंत्र सैनानियों को भी याद किया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी राजस्थान में स्थानीय निकायों और पंचायतों में लोकतंत्र की हत्या करने को उतारू है। उन्होंने कहा कि जयपुर के मेयर का निलंबन इसका उदाहरण है। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित भी मौजूद थे।