Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
साइप्रस में भीषण आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत - Sabguru News
होम World Europe/America साइप्रस में भीषण आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत

साइप्रस में भीषण आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत

0
साइप्रस में भीषण आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत

मॉस्को। साइप्रस में लारनाका और लिमासोल डिस्ट्रिक्ट में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अरकापास के लिमासोल गांव में शनिवार को आग लग गई जो तेज हवाओं के कारण समीप के गांवों में भी फैल गई। आग ने 50 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में अब तक चार लोगों की मौत की रिपोर्टें हैं।

मृतकों के बारे में पता चला है कि वे मिस्र से यहां आए मजदूर हैं। वे कल रात से लापता थे और आज सुबह अपने निवास स्थल से कुछ दूरी पर मृत पाए गए। इस बीच साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासियाडेस ने कहा कि सभी अग्नि पीड़ितों को तत्काल सहायता दी जाएगी।

अनास्तासियाडेस ने ट्वीट किया कि सरकार मृतकों के परिवारों और घटना से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करेगी। साइप्रस के आंतरिक मंत्री निकोस नूरिस ने कहा कि तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किलें आ रही है। आपदा प्रभावित 36 लोगों को राजधानी निकोसिया में होटलों में ठहराया गया है। इसके अलावा स्केरिनौ गांव में एक स्वयंसेवी केंद्र स्थापित किया गया है।