Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विधायक सुरेश रावत ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer विधायक सुरेश रावत ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विधायक सुरेश रावत ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
विधायक सुरेश रावत ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुष्कर। पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने पौधारोपण कर अजमेर जिला देहात भाजपा युवा मोर्चा के पूरे जिले में 5100 पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ किया।

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जरूरी है कि आस-पास हरे-भरे पेड़ पौधे हों। लेकिन आज के समय में बढ़ते औद्योगिकीकरण की वजह से लाखों पेड़-पौधों का काटा जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण पर इसका साफ-साफ असर देखा जा सकता है। पर्यावरण को शुद्ध रखने और हवा की गुणवत्ता को बरकरार रखने पौधारोपण अभियान आज के समय की महती आवश्यकता है।

अब इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पूरे अजमेर जिले में पौधारोपण करने का अभियान चलाया। जिसका श्री गणेश भाजपा खोड़ा गणेश मंडल के भूणाबाय बालाजी मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पौधे लगाकर पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने किया।

पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत करने पर सर्वप्रथम अजमेर देहात भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने विधायक रावत का अभिनंदन किया। इसके पश्चात भाजपा खोड़ा गणेश मंडल एवं अजमेर जिला देहात भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बालाजी मंदिर में पौधे लगाकर अभियान को गति प्रदान की।

विधायक रावत ने कहा कि आज तेजी से वातावरण खराब होता जा रहा है, जिसका कारण पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई है। हम सभी को मिल जुलकर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। पेड-पौधे हमें जिंदा रहने के लिए आक्सीजन प्रदान करते है। जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है।

पेड़-पौधे वातावरण को हराभरा रखने में सहायक साबित होते हैं। बिना पेड़ पौधों के इसान के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज पेड़ पौधों के कम होने के कारण ग्लोबल वार्मिग की समस्या खड़ी हो गई है, जिस कारण बरसात कम होने के कारण नदियां सूख रही है।

ग्लेशियर गर्मी के कारण पिघल रहे है, जो वातावरण के लिए ठीक नहीं है। हमें खाली पड़ी अपनी भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण को बनाए रखने में अपना सहयोग करना चाहिए। भाजपा युवा मौर्चा की ओर से पूरे जिले को हराभरा रखने के लिए 5100 पौधारोपण का लिया गया संकल्प अत्यंत सराहनीय है।

इस मौके पर अर्जुन नलिया जिलाध्यक्ष अजमेर जिला देहात भाजपा युवा मोर्चा, सुरजीत सिंह रावत मंडल अध्यक्ष खोडा गणेश, गोपाल तवर, हनुमान सिंह, महावीर, जमन सिंह, गोपाल खाती, त्रिलोक, जयकिशन, शैतान सिंह, मुकेश, राधेश्याम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।