Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी की नई टीम : 15 कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ - Sabguru News
होम Breaking मोदी की नई टीम : 15 कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मोदी की नई टीम : 15 कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

0
मोदी की नई टीम : 15 कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार की मंत्री परिषद में बुधवार को पहला बड़ा फेर बदल करते हुए 15 मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री और 28 को राज्य मंत्री के पद और गोपणीयता की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, तथा कई अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।

सर्वश्री नारायण तातू राणे, सर्बानंद सोनेवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंदर प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजु, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग सिंह ठाकुर को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है।

पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवू सिंह चौहान, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटील, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किसनराव कराड, राजकुमार राजन सिंह, विश्वेश्वर टुडू, भारती प्रवीन पवार, शांतनु सरकार, मुंजापारा महेंद्र भाई, जॉन बार्ला, एल मुरुगन और नीतीश प्रमाणिक ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

मंत्रिमंडल में विस्तार के मद्देनजर 10 राज्य मंत्रियों को उन्नत कर कैबिनेट में शामिल किया किया गया है। मंत्रिमंडल में 33 नए चेहरे हैं। इससे पहले 11 केंद्रीय मंत्रियों डॉक्टर हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार, संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी, थावरचंद गहलोत और देवोश्री चौधरी ने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया था।