Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी ने पूरे देश को एक समग्रता के साथ सामाजिक व भौगोलिक रूप से मंत्रिमंडल में दिया स्थान : सतीश पूनियां - Sabguru News
होम Headlines मोदी ने पूरे देश को एक समग्रता के साथ सामाजिक व भौगोलिक रूप से मंत्रिमंडल में दिया स्थान : सतीश पूनियां

मोदी ने पूरे देश को एक समग्रता के साथ सामाजिक व भौगोलिक रूप से मंत्रिमंडल में दिया स्थान : सतीश पूनियां

0
मोदी ने पूरे देश को एक समग्रता के साथ सामाजिक व भौगोलिक रूप से मंत्रिमंडल में दिया स्थान : सतीश पूनियां

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मोदी सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन में कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को एक समग्रता के साथ सामाजिक व भौगोलिक रूप से मंत्रिमंडल में स्थान दिया है।

डा पूनियां ने मंत्रियों के उज्ज्वल भविष्य एवं यशस्वी होने की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर श्री मोदी का समस्त प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं की तरफ से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एक समग्रता के साथ सामाजिक व भौगोलिक रूप से मंत्रिमंडल में स्थान दिया है और एक उत्कृष्ट मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में सभी ऊर्जावान मंत्री आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्राणप्रण से कार्य करेंगे।

डॉ. पूनियां ने कहा कि राजस्थान के हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य का विषय है कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव को मोदी मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर हम सभी के लिए विशेष प्रसन्नता का दिन है। उन्होंने यादव के यशस्वी होने की कामना करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में उनको स्थान मिलने से राजस्थान का सम्मान और बढ़ेगा एवं राज्य के विकास को केन्द्र की सहायता से और अधिक मदद मिलेगी।

मोदी की नई टीम : 15 कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

किरेन रिजिजू, हरदीप पुरी, जीके रेड्डी, अनुराग ठाकुर समेत 7 मंत्रियों का बढ़ा कद