Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : शुक्रवार 9 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा खास - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : शुक्रवार 9 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु राशिफल : शुक्रवार 9 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा खास

0
सबगुरु राशिफल : शुक्रवार 9 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, वार शुक्रवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 05.16 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम न लें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मनोरंजक यात्रा का आयोजना हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार अनुकूल रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में सुख-शांति रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। समय उत्तम है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यपार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। नकारात्मकता रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई योजना बनेगी। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट अनुकूल लाभ देंगा। संतान पक्ष से अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भाइयों का सहयोग मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। विवेक का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। लाभ होगा। आय बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966