Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

अजमेर भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

0
अजमेर भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया वहीं अजमेर भाजपा युवा मोर्चा ने कृष्णा वाल्मीकि प्रकरण में राज्य सरकार को घेरा।

अजमेर के जयपुर रोड स्थित डाक बंगले से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओं का समूह पैदल मार्च करता हुआ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा जहां कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में राज्य में गहलोत सरकार की कानून व्यवस्था पर उदासीनता को लेकर सवाल उठाए गए।

उसमें कहा गया कि सरकार की नाकामी, असफलता के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और महिलाओं एवं बच्चियों के बीच अराजकता व भय का माहौल है। राज्य में महिलाएं एवं बच्चियां सुरक्षित नहीं है।

श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा के निर्देश पर आज राजस्थान सरकार के खिलाफ लचर कानून व्यवस्था को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न, गैंगरेप, बलात्कार, हत्या तथा छोटी छोटी बच्चियों के साथ दरिंदगी के बावजूद राज्य की कांग्रेस सरकार मौन है जो कि शर्मनाक है।

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने घेरा

उधर, कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के आंठवे दिन आज अजमेर में एकबार फिर कांग्रेसियों ने भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ नंबर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल विहीन मोपेडो को घसीटकर मोदी सरकार से महंगाई कम करने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।