Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हिमाचल प्रदेश : कुल्लू की सैंज घाटी में फटा बादल, घरों में घुसा पानी - Sabguru News
होम India City News हिमाचल प्रदेश : कुल्लू की सैंज घाटी में फटा बादल, घरों में घुसा पानी

हिमाचल प्रदेश : कुल्लू की सैंज घाटी में फटा बादल, घरों में घुसा पानी

0
हिमाचल प्रदेश : कुल्लू की सैंज घाटी में फटा बादल, घरों में घुसा पानी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में देर रात बादल फटने से बाढ़ आ गई जिससे एक गांव के घरों में मलबा घुस गया है।

कुल्लू जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। फिलहाल सड़कें खोलने का काम शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिला की सैंज में भारी बारिश से ग्राम पंचायत भलाण-2 के जौली नाले में बाढ़ आ गई।

बताया जा रहा कि गांव बाल-बाल बच गया है। रात करीब 3 बजे बाढ़ आने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत ये है कि घटना में जान-माल का नुकसान नहीं है। लोगों की खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। गांव के पांच घरों में नाले का मलबा घुस गया है।

पंचायत भलाण-2 के प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि बाढ़ से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बादल फटने से बाढ़ आ गई है। रात को नाले किनारे स्थित घरों में रह रहे परिवारों की जान बचाने के लिए लोग भागे, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।