Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इटावा में 4 साल की बच्ची से रेप का आरोपी रिटायर प्रधानाचार्य अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking इटावा में 4 साल की बच्ची से रेप का आरोपी रिटायर प्रधानाचार्य अरेस्ट

इटावा में 4 साल की बच्ची से रेप का आरोपी रिटायर प्रधानाचार्य अरेस्ट

0
इटावा में 4 साल की बच्ची से रेप का आरोपी रिटायर प्रधानाचार्य अरेस्ट

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा के भर्थना इलाके के एक गांव में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार करने वाले रिटायर प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि भर्थना इलाके के एक गांव में चार व छह साल की मासूम बेटियां शनिवार की शाम जब घर के पास स्थित निर्माणाधीन मंदिर के पास खेल रही थीं।

शाम साढे़ पांच बजे जबरपुर गांव के रहने वाले रिटायर प्रधानाध्यापक सरनाम सिंह ने उसकी चार साल की मासूम बेटी को लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की जिससे बेटी की हालत बिगड़ गई तो आरोपित मौके से भाग निकला।

पुलिस ने बच्ची को इलाज व मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया साथ ही पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी के विरुद्ध दुराचार व पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई। पुलिस ने आज दुराचार करने वाले रिटायर प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। प्रधानाध्यापक सरनाम पर धारा 376 एबी व 5/6 पाक्सो एक्ट मे अभियोग दर्ज किया गया है।