Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अफगानिस्तान सरकार ने सेना प्रमुख वली मोहम्मद अहमदजई को हटाया - Sabguru News
होम World Asia News अफगानिस्तान सरकार ने सेना प्रमुख वली मोहम्मद अहमदजई को हटाया

अफगानिस्तान सरकार ने सेना प्रमुख वली मोहम्मद अहमदजई को हटाया

0
अफगानिस्तान सरकार ने सेना प्रमुख वली मोहम्मद अहमदजई को हटाया

काबुल। अफगानिस्तान सरकार ने तालिबान के साथ घमासान युद्ध के बीच देश के सेना प्रमुख वली मोहम्मद अहमदजई को हटा दिया है। सरकार ने विशेष अभियान कॉर्प्स के कमांडर जनरल हैबतुल्लाह अलीजई को जनरल वली मोहम्मद अहमदजई की जगह थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया है।

एरियाना न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अहमदजई को पिछले सप्ताह प्रमुख शहरों में तालिबान के आगे बढ़ने के बाद सेनाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। 215 माईवंड कोर के कमांडर जनरल सामी सादात को अलीजाई के स्थान पर विशेष अभियान कॉर्प्स का कमांडर नियुक्त किया गया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब तालिबान ने मंगलवार रात बगलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खुमरी और बदख्शां प्रांत की राजधानी फैजाबाद शहर पर कब्जा कर लिया। इस बीच, देश भर में जारी संघर्ष के कारण 20 हजार से अधिक परिवारों ने काबुल छोड़ दिया हैं।