Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : शनिवार 14 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : शनिवार 14 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : शनिवार 14 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : शनिवार 14 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 11.51 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कम प्रयास से काम बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार से संबंध घनिष्ट होंगे। भूल करने से विरोधी बड़ेगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। रुके धन की प्राप्ति होगी। आय बनी रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। दूसरों के विश्वास में न आए। अपने काम से काम रखें। मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार होंगे। आत्मसम्मान बड़ेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। संत-समागम होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कुसंगति से हानि होगी। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। विवाद न करें। चोट व रोग से हानि संभव है। व्यापार अच्छा चलेगा। राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। नई योजना बनेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बड़ेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले सुलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आय बड़ेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। समाज में आपके कामों को महत्व प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। क्रोध न करें। विवाद को टालें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भागदौड़ के बाद सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें। विवाद से हानि संभव है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभदायक सोदे होंगे। आपका सामाजिक क्षेत्र बड़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बड़ेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। यात्रा के अच्छे फल मिलेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समय उत्तम है।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966