Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बलिया में मानसिक रूप से बीमार किशोरी से रेप - Sabguru News
होम UP Ballia बलिया में मानसिक रूप से बीमार किशोरी से रेप

बलिया में मानसिक रूप से बीमार किशोरी से रेप

0
बलिया में मानसिक रूप से बीमार किशोरी से रेप

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के नरही क्षेत्र में एक मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जगबीर सिंह चौहान ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नरही इलाके में मानसिक रूप से बीमार एक किशोरी के साथ आठ माह पहले पड़ोस के रहने वाले ने दुष्कर्म किया था। उसके परिजनों को जानकारी तब हुई जब किशोरी गर्भवती हो गई और उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार आठ माह पहले नाबालिग लड़की के साथ गोपाल पटेल ने दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।