Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पेड़ पौधे विकसित करने से जलवायु एवं पर्यावरण दोनों सुरक्षित : भूपेन्द्र यादव - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पेड़ पौधे विकसित करने से जलवायु एवं पर्यावरण दोनों सुरक्षित : भूपेन्द्र यादव

पेड़ पौधे विकसित करने से जलवायु एवं पर्यावरण दोनों सुरक्षित : भूपेन्द्र यादव

0
पेड़ पौधे विकसित करने से जलवायु एवं पर्यावरण दोनों सुरक्षित : भूपेन्द्र यादव

अजमेर। केन्द्रीय वन, जलवायु, पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने जलवायु परिवर्तन को सबके सामने बड़ा संकट बताते हुए कहा है कि पेड़ पौधे विकसित करने से जलवायु एवं पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहेंगे।

यादव ने आज अजमेर दक्षिण क्षेत्र के नाका मदार स्थित एमडी कालोनी में वन देवी वृक्ष कुंज उद्यान का शिलान्यास के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने इस मौके पौधारोपण भी किया।

यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश भर में 400 नगर वन बनाए जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत आज अजमेर से हुई है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे को विकसित करना हम सबका दायित्व है, इनका विकास होगा तो जलवायु और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहेंगे।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अनीता भदेल ने यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा तलवार भेंट की। सांसद भागीरथ चौधरी, महापौर बृजलता हाडा, शहर अध्यक्ष डा. प्रियशील हाडा भी उपस्थित रहे। यादव के पहुंचने पर क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

गरीब एवं मजदूर के प्रति मोदी बहुत संवेदनशील

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गरीब एवं मजदूर के प्रति बहुत ही संवेदनशील बताते हुए कहा है कि इस कारण उन्होंने देश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू कर एक अभिनव पहल की है।

यादव आज यहां प्रकाश रोड नगरा स्थित राशन की दुकान से निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने इस मौके अजमेर भाजपा आर्य मंडल के सहयोग से इसी राशन की दुकान पर योजना के तहत सौ लाभार्थियों को नि:शुल्क राशन वितरण किया।

उन्होंने कहा कि राशन वितरण बड़ा महत्वपूर्ण कार्य है और प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार दीपावली तक देश के गरीबों एवं मजदूरों को मुफ्त अनाज दिया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत योजना में प्रवासी मजदूरों को अनेक क्षेत्रों में रोजगार की व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा किए जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि जिस तरह पिछले कोविड में 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क अनाज दिया गया था। उसी तरह वर्तमान कोविड पर घोषित योजना के तहत नवंबर (दीपावली) तक अनाज नि:शुल्क दिया जाए। उन्होंने संगठन के नारे ‘सेवा ही संगठन है’ को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस मौके पर क्षेत्रीय पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी एवं अनीता भदेल, प्रदेश महामंत्री भजनलाल, सांसद भागीरथ चौधरी, शहर अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढें
भूपेन्द्र यादव ने बताई जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की असल वजह
भूपेन्द्र यादव ने अजमेर में चामुंडा माता के मंदिर में किए दर्शन
पेड़ पौधे विकसित करने से जलवायु एवं पर्यावरण दोनों सुरक्षित : भूपेन्द्र यादव
पुष्कर की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए यादव से मिले रावत
भाजपा राजस्थान की टीम सतीश पूनियां के नेतृत्व में कमल खिलाएगी : भूपेन्द्र यादव
अजमेर : गर्मजोशी से भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत
मैं राजस्थान का संभावित मुख्यमंत्री नहीं : भूपेन्द्र यादव
भूपेन्द्र यादव की 417 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा अजमेर में सम्पन्न
कांग्रेस अब लोकतांत्रिक नहीं,केवल एक परिवार का पालन करने वाली पार्टी : भूपेंद्र यादव