Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जन कल्याण के लिए ताउम्र समर्पित रहे कल्याण : मोदी - Sabguru News
होम Headlines जन कल्याण के लिए ताउम्र समर्पित रहे कल्याण : मोदी

जन कल्याण के लिए ताउम्र समर्पित रहे कल्याण : मोदी

0
जन कल्याण के लिए ताउम्र समर्पित रहे कल्याण : मोदी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने नाम के अनुरूप उन्होने देश के बेहतर भविष्य और जन कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद उनके माल एवन्यू स्थित आवास से बाहर निकले मोदी ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि कल्याण सिंह ने देश के उज्जवल भविष्य के लिए खुद को समर्पित किया। वह देश के कोने कोने में विश्वास का नाम बन गए थे। उन्होंने जीवन के अधिकतम समय में जनकल्याण के कार्यो में लगाया। चाहे वह विधायक के रुप में हो, चाहे सरकार में उनका स्थान हो अथवा गवर्नर की जिम्मेदारी हो। हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बने। जनसामान्य का विश्वास का प्रतीक बने।

उन्होने कहा कि देश ने एक मूल्यवान शख्सियत को खोया है। हम उनके आदर्शों उनको संकल्पों को लेकर के अधिकतम पुरुषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी ना रखें। मैं उनके चरणों में प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्रीराम कल्याण सिंह जी को शरण में ले और प्रभु राम उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गौरतलब है कि सिंह का शनिवार देर शाम लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को अब विधानभवन में रखा गया है जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। दोपहर तीन बजे उनके पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के अतरौला स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा और सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।