Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : मंगलवार 24 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : मंगलवार 24 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : मंगलवार 24 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : मंगलवार 24 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भादो मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 04.05 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। रुका पैसा मिलेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। मेहनत का फल पूरा मिलेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

राज्यपक्ष से लाभ होगा। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। फालतू बातों पर ध्यान दें। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन लाभ के योग हैं। व्यापार में उन्नति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। मन में उत्साहपूर्ण विचार के कारण के समय सुखद व्यतीत होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

राजकीय बाधा दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्य में विलंब के भी योग हैं। कारोबार सामान्य चलेगा। आर्थिक हानि हो सकती है। विवाद से हानि संभव है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। जमानत के कार्य टालें। बाकी सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। निवेश अनुकूल रहेंगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कार्य में नवीनता के भी योग है। समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा।व आय में वृद्धि होगी। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएंगे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

संतान संबंधी समस्या का हल निकलेगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। लापरवाही से काम न करें। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न लें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

परीक्षा में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। पारिवारिक समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966