Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फिरोजाबाद में आनर किलिंग, बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर शव यमुना में फेंके - Sabguru News
होम India City News फिरोजाबाद में आनर किलिंग, बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर शव यमुना में फेंके

फिरोजाबाद में आनर किलिंग, बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर शव यमुना में फेंके

0
फिरोजाबाद में आनर किलिंग, बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर शव यमुना में फेंके

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक मामला प्रकाश में आया, जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर उनके शव यमुना में फेंक दिए थे।

सिरसागंज इलाके के पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि इस घटना के संबंध पांच लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों में लड़की के पिता, उसके चाचा और पिता के साथी है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शवों को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है। इसके लिए आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाये गए हैं।

उन्होंने बताया कि सिरसागंज क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी एक युवक और एक युवती 31 जुलाई को अचानक लापता हो गए थे। लड़की के परिजनों ने इन्हें कहीं से खोज निकाला और 10 अगस्त को घर ले आए। उसके बाद उसी दिन दोनों की हत्या कर दी गई और शव नसीरपुर क्षेत्र में बटेश्वर वाली रास्ता पर बने पुल से यमुना नदी में फेंक दिए थे।

कुमार ने बताया कि इस मामले में एक मोड़ तब आया जब युवक के परिजनों ने उसकी गमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लड़की के पिता ने बताया कि उसने ही युवक व बेटी की हत्या करने के बाद उनके शव यमुना नदी में फेंक दिए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।