Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : बुधवार 25 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : बुधवार 25 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : बुधवार 25 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : बुधवार 25 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भादो मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, कजली तीज, वार बुधवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 04.18 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। आपके कार्यो को समाज में प्रशंसा मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मन मे उत्साह रहेगा जिससे कार्य की गति बढेगी। मान-सम्मान बड़ेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। फालतू खर्च होगा। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते है। विवाद को बढावा न दें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। समय अनुकूल है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पत्नी के बताए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। वाहन खरीदने के योग हैं। शुभ योग।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अधिकारी वर्ग सहयोग नहीं करेंगे। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। लापरवाही न करें। दुर्घटना की आशंका बन रही है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। रुका धन मिलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल होगी। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। रोजगार में व्रद्धि होगी। आय में वृद्धि संभव है। भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। विचारों से सकारात्मकता बढेगी। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बड़ेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। परिवार की मदद मिलेगी। अच्छे लोंगो से भेट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

दु:खद समाचार मिल सकता है। बेचैनी का माहौल बनेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। परिवार में तनाव रहेगा। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य बनेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। संत-समागम होंगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966