Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : टीकाराम जूली - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : टीकाराम जूली

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : टीकाराम जूली

0
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : टीकाराम जूली

अलवर। राजस्थान के श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि आधुनिक सूचना क्रांति तथा वर्तमान समय में बदलते परिवेश में पत्रकार की भूमिका अधिक जिम्मेदारीपूर्वक हो गई है।

जूली आज यहां श्रमजीवी पत्रकार संघ के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। मीडिया शासन एवं प्रशासन को समय-समय पर चेताता रहता है।

उन्होंने कहा कि मीडिया में प्रकाशित समाचार से जन धारणा बनती है। इसलिए समाज के प्रति मीडिया की अहम जिम्मेदारी बनती है। वर्तमान में जिस प्रकार से फेक तथा सनसनीखेज समाचार का जिस प्रकार से सोशल मीडिया में बडा बदलाव आया है। इन परिस्थितियों में मीडिया की जिम्मेदारी और अधिक बढा दी है।

श्री जूली ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकार कल्याण हेतु पत्रकार सम्मान पेंशन, कैशलेस मेडिक्लेम, भूखण्ड आवंटन के ऐतिहासिक कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि राजकीय कर्मचारी की तर्ज पर पत्रकारों की कोविड से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि देने की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से की गई है।

उनहोंने भरोसा दिलाया कि स्थानीय स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जावेगा। कार्यक्रम में पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।