Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : सोमवार 30 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : सोमवार 30 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : सोमवार 30 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : सोमवार 30 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भादो मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, वार सोमवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूमि-भवन के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन प्राप्ति अच्छी होगी। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। अपरिचितों पर विश्वास न करें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में बाधा आ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। विवाद से क्लेश संभव है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। तीर्थयात्रा के योग बन रहे है। देव दर्शन होंगे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी रहेगी। जोखिम न उठाएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रयास सफल रहेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। धैर्य रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय का लाभ लें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शुभ समय।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966