Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Headlines नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

0
नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

अबुजा। नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर राज्य कडूना से सोमवार को राजधानी अबुजा जा रही एक बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 12 लोगों की मौत हो गई।

आंतरिक सुरक्षा और गृह मामलों के राज्य आयुक्त सैमुअल अरुवान ने बताया कि 18 लोगों को ले जा रही एक बस का कडूना राज्य के नसरवा डोका शहर में एक सड़क पर ब्रेक फेल हो गया और चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण वह पास की झाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अरुवान ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

गौरतलब है कि नाइजीरिया में अक्सर घातक सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनकी वजह अक्सर क्षमता से यात्रियों का सवार होना, सड़क की खराब स्थिति और लापरवाही से वाहन चलाना होती है।