Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झांसी में झांड फूंक से ईलाज के नाम पर विवाहित महिला से रेप - Sabguru News
होम India City News झांसी में झांड फूंक से ईलाज के नाम पर विवाहित महिला से रेप

झांसी में झांड फूंक से ईलाज के नाम पर विवाहित महिला से रेप

0
झांसी में झांड फूंक से ईलाज के नाम पर विवाहित महिला से रेप

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के प्रेमनगर थानाक्षेत्र में झांड फूंक के नाम पर एक महिला के साथ बलात्कार के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने साेमवार को बताया कि लंबे समय से बीमार चल रही महिला के साथ झांड फूंक के नाम पर बलात्कार के आरोप में भूपेंद्र अहिरवार (29) पुत्र दुर्गाप्रसाद अहिरवार निवासी हरिजन कालोनी हंसारी थाना प्रेमनगर को आज गिरफ्तार किया गया।

घटना के बाद महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि लंबी बीमारी के कारण वह हंसारी में रहने वाले दुर्गाप्रसाद को दिखाने गई थी जो झांड फूंक का काम करता है लेकिन इससे भी महिला को काेई आराम नहीं हुआ। महिला के पति ने यह बात दुर्गाप्रसाद को बताई थी।

इसके बाद दुर्गाप्रसाद के पुत्र भूपेंद्र ने अपनी भतीजी से यह कहकर महिला को घर बुलाया कि दुर्गाप्रसाद बुला रहे हैं वह एक बार और उसकी झांड फूंक कर देंगे। महिला उम्मीद से फिर लड़की के साथ दुर्गाप्रसाद के यहां गई लेकिन दुर्गाप्रसाद घर पर नहीं था। महिला को इंतजार करने के लिए कहा गया और कुछ देर बाद भूपेंद्र के कहने पर लड़की ने महिला को प्रसाद खाने को दिया और प्रसाद देकर लड़की चली गई।

प्रसाद खाने के बाद महिला बेहोश हो गई और उसका आरोप है कि इसके बाद ही भूपेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच आज पुलिस ने भूपेंद्र को आज रिछारिया हाइट्स मेनरोड से लगभग 200 मीटर दूर गिरफ्तार किया। भूपेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।