Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हम हर उधार का हिसाब बराबर रखते हैं : गोविंद सिंह डोटासरा - Sabguru News
होम Breaking हम हर उधार का हिसाब बराबर रखते हैं : गोविंद सिंह डोटासरा

हम हर उधार का हिसाब बराबर रखते हैं : गोविंद सिंह डोटासरा

0
हम हर उधार का हिसाब बराबर रखते हैं : गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर। राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि लोकतंत्र में बिके हुए लोग कहां टिकते हैं, हम हर उधार का हिसाब बराबर रखते हैं।

डोटासरा ने जयपुर जिला परिषद में उलटफेर के बाद पार्टी के मोहन लाल डागर के उप जिला प्रमुख चुने जाने के बाद आज यह बात कही। उन्होंने डागर के उपजिला प्रमुख बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्रियंका गुर्जर को भी भरतपुर जिला परिषद में उप ज़िला प्रमुख बनने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी ज़िला परिषद सदस्यों को भी बहुत धन्यवाद और बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि जयपुर जिला परिषद में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत था लेकिन सोमवार को जिला प्रमुख के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की रमा देवी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने से कांग्रेस अपना जिला प्रमुख नहीं बना पाई और भाजपा ने रमा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया जो जिला प्रमुख बन गई।