Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : शनिवार 11 सितंबर को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : शनिवार 11 सितंबर को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : शनिवार 11 सितंबर को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : शनिवार 11 सितंबर को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भादो मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, ऋषि पंचमी, सँवत्सरी पर्व, वार शनिवार, सम्वत 2078, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 07.37 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में चैन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समय अनुकूल रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगीं। कारोबारी सौदा लाभदायक रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। उत्साह बना रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

दुःखद समाचार प्राप्त हो सकता है। दौड़धूप होगी। स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। लापरवाही न करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। समय उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्धटना की आशंका बन रही है। लापरवाही न करें। वाणी नियंत्रण रखें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। विवाद से क्लेश हो सकता है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। शुभ समय।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यकुशलता कम होगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966