Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने 9/11 हमलों की 20वीं बरसी मनायी - Sabguru News
होम World Europe/America संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने 9/11 हमलों की 20वीं बरसी मनायी

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने 9/11 हमलों की 20वीं बरसी मनायी

0
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने 9/11 हमलों की 20वीं बरसी मनायी

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को अमरीका में 9/11 के आतंकवादी हमलों की 20वीं वर्षगांठ पर कहा कि हम दुनिया भर के लाखों लोगों की मनोदशा को अच्छी तरह जानते हैं। अमरीका में आज ही के दिन आतंकियों ने यात्री विमानों को मिसाइल की तरह इस्तेमाल करते हुए अमरीका पर हमले किया था।

गुटेरेस ने बयान में कहा कि आज हम दुनिया भर के लाखों लोगों के मन में उदासी को जान रहे है। इस दिन अमेरिका में कायरतापूर्ण और जघन्य हमलों में 90 से अधिक देशों के लगभग 3000 लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा हजारों लोग घायल हो गए थे।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि इस दिन मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और हमले में घायल लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्हें अपने जीवन यापन बढ़ाने में शारीरिक और भावनात्मक जख्मों को झेलना पड़ रहा है।

हम पहले उत्तरदाताओं का सम्मान करते हैं जिन्होंने खुद की जान की परवाह किए बिना लोगों को बचाया जो मानवता और करुणा का ज्वलंत उदाहरण है जो आतंकवाद मिटाना चाहते हैं। और हम भविष्य में आतंकवाद को मिटाने के लक्ष्य साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा 20 साल पहले व्यक्त की गई एकजुटता, एकता और संकल्प को याद करते हैं।

गुटेरेस ने कहा कि हम अमरीका के न्यूयॉर्क शहर के लोगों के साथ-साथ दुनिया भर में हर जगह आतंकवाद के सभी पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। हम उनके अधिकारों और जरूरतों को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।