Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी का जन्मदिन सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer मोदी का जन्मदिन सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा

मोदी का जन्मदिन सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा

0
मोदी का जन्मदिन सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा

अजमेर। राजस्थान में अजमेर देहात भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुसार 17 सितम्बर से सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के रुप में मनाएगी।

अजमेर देहात भाजपा के अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने बताया कि भाजपा संगठन पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने जा रहा है जिसके तहत अनेक जनहित के काम कार्यकर्ताओं की सहभागिता से किए जाएंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रुप में नरेंद्र मोदी का बीस वर्ष का कार्यकाल राष्ट्रहित में अति महत्वपूर्ण है।

इसी को देखते हुए नमो एप को कार्यकर्ताओं के बीच डाउनलोड करवाना, एप के जरिए वर्चुअल प्रदर्शनी का आयोजन, गरीब कल्याण कार्यक्रम के साथ साथ सेवा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण जैसी गतिविधियां की जाएंगी। साथ ही 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जयंती तथा दो अक्टूबर को गांधी जयंती को देखते हुए प्रधानमंत्री के दृष्टिगत कार्यक्रम होंगे।

भूतड़ा के अनुसार अजमेर देहात संगठन भी पूरे जिले में सभी मंडलों एवं बूथ स्तर पर सेवा कार्य कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी का देश के प्रति सेवा और समर्पण ही इस जन्मदिन अभियान का मूलमंत्र होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जीतमल प्रजापत को संयोजक तथा अनिता बैरवा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।