Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इस बार कब शुरू होंगे श्राद्ध पक्ष, जानिए पितृपक्ष की तिथियां - Sabguru News
होम Headlines इस बार कब शुरू होंगे श्राद्ध पक्ष, जानिए पितृपक्ष की तिथियां

इस बार कब शुरू होंगे श्राद्ध पक्ष, जानिए पितृपक्ष की तिथियां

0
इस बार कब शुरू होंगे श्राद्ध पक्ष, जानिए पितृपक्ष की तिथियां

सबगुरु न्यूज। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्राद्ध पक्ष भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण अमावस्या तक कुल 16 दिनों तक चलता है। पितृपक्ष में अपने पूर्वजों को याद करके दान धर्म करने की परंपरा है। हिन्दू धर्म में इन दिनों का खास महत्व है। पितृ पक्षपर पितरों की मुक्ति के लिए कर्म किए जाते हैं।

पंचांग के अनुसार इस बार पितृ पक्ष 20 सितंबर 2021 सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से आरंभ होंगे। पितृ पक्ष का समापन 6 अक्टूबर 2021 बुधवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ नाराज हो जाएं तो घर की तरक्की में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं. यही कारण है कि पितृ पक्ष में पितरों को खुश करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्राद्ध किए जाते हैं।

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां

पूर्णिमा श्राद्ध – 20 सितंबर 2021

प्रतिपदा श्राद्ध – 21 सितंबर 2021

द्वितीया श्राद्ध – 22 सितंबर 2021

तृतीया श्राद्ध – 23 सितंबर 2021

चतुर्थी श्राद्ध – 24 सितंबर 2021

पंचमी श्राद्ध – 25 सितंबर 2021

षष्ठी श्राद्ध – 26 सितंबर 2021

इस साल – 27 सितंबर 2021 को श्राद्ध तिथि नही है।

सप्तमी श्राद्ध – 28 सितंबर 2021

अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर 2021

नवमी श्राद्ध – 30 सितंबर 2021

दशमी श्राद्ध – 1 अक्तूबर 2021

एकादशी श्राद्ध – 2 अक्तूबर 2021

द्वादशी श्राद्ध- 3 अक्तूबर 2021

त्रयोदशी श्राद्ध – 4 अक्तूबर 2021

चतुर्दशी श्राद्ध- 5 अक्तूबर 2021

अमावस्या श्राद्ध- 6 अक्तूबर 2021

देवपितृकार्ये सर्वेपितृ अमावस्या श्राद्ध स्नान दान तर्पण