Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या का मुख्य आरोपी हरमीत सिंह जम्मू से अरेस्ट - Sabguru News
होम India City News त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या का मुख्य आरोपी हरमीत सिंह जम्मू से अरेस्ट

त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या का मुख्य आरोपी हरमीत सिंह जम्मू से अरेस्ट

0
त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या का मुख्य आरोपी हरमीत सिंह जम्मू से अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मुख्य आरोपी हरमीत सिंह (61) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

स्पेशल सेल के पुलिस उपयुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के आरोप में हरमीत सिंह को जम्मू से गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल की टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार करने के लिए पिछले दस दिनों से जम्मू में कैम्प कर रखा था।

उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छिपने के नए ठिकाने की तलाश में हरमीत सिंह जम्मू सीमा के पास किसी से मिलने के लिए आने वाला है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर जाल बिछाया और पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि हरमीत सिंह जम्मू के गुरुनानक नगर का रहने वाला है और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। तीन साल पहले त्रिलोचन सिंह समेत गुरुद्वारा साहिब के कुछ सदस्यों के साथ उसका विवाद हो गया था।

गौरतलब है कि 67 वर्षीय त्रिलोचन सिंह वजीर का शव नौ सितंबर को बसई दारापुर इलाके में फ्लैट के वॉशरूम में सड़ी-गली अवस्था में मिला था। उनकी जान-पहचान वाले हरप्रीत सिंह ने यह फ्लैट किराये पर लिया था।

पुलिस ने बताया कि त्रिलोचन सिंह दो सितंबर को दिल्ली आए थे और तब से हरप्रीत सिंह और उसके दोस्त हरमीत सिंह के साथ रह रहे थे। पुलिस हरप्रीत की तलाश कर रही है।