Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress blame on MP Devji Patel to malign decoram of PMO - Sabguru News
होम Breaking कांग्रेस ने सांसद देवजी पटेल पर लगाया PMO की गरिमा भंग करने का आरोप

कांग्रेस ने सांसद देवजी पटेल पर लगाया PMO की गरिमा भंग करने का आरोप

0
कांग्रेस ने सांसद देवजी पटेल पर लगाया PMO की गरिमा भंग करने का आरोप
कार्यक्रम स्थल को लेकर जिला कलेक्टर से बहस करते सांसद देवजी पटेल।
कार्यक्रम स्थल को लेकर जिला कलेक्टर से बहस करते सांसद देवजी पटेल।
कार्यक्रम स्थल को लेकर जिला कलेक्टर से बहस करते सांसद देवजी पटेल।

सिरोही। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नीबाराम गरासिया ने सिरोही मेडिकल कॉलेज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरिमा भंग करने का सांसद देवजी पटेल पर आरोप लगाया। उन्होने कहा कि पटेल ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया।

गरासिया ने कहा कि इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण गतिविधियां प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित थी लेकिन उनका उल्लंघन करते हुए सांसद पटेल जनप्रतिनिधिओ के लिए आरक्षित हॉल में जिन्हें नहीं बुलाया गया था उन लोगों को लेकर जबरन घुस गए। इतना ही नही जनप्रतिनिधियो की लगी हुई नेम प्लेट हटाकर कुर्सियों पर बैठ गए।

गरासिया ने कहा कि कलेक्टर भगवती प्रसाद व पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह द्वारा बिन बुलाए लोगों को पीछे बिठाने का आग्रह करने पर उनसे अभद्र व्यवहार करने लगे और बार बार समझाने के बाद भी सीटे खाली नहीं की। इससे बाहर खडे जनप्रतिनिधियों में आक्रोश उत्पन्न हुआ।

कोरोनाकाल में जिस कलेक्टर ने लोगों की सेवा में रात दिन एक किया उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, इसकी कांग्रेस कडी भर्त्सना करती है। अपने इस व्यवहार से सांसद पटेल ने सिरोही का माथा नीचा किया है। इसके लिए उन्हें जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से क्षमा याचना करनी चाहिए। गरासिया ने विधायक संयम लोढा को धन्यवाद दिया कि उन्होंने समझा बुझाकर जनप्रतिनिधियों को शांत किया। जिससे कार्यक्रम में व्यवधान नहीं हुआ।