Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजसमंद में भाजपा नेता के रिसॉर्ट में रेव पार्टी, 9 लड़कियों समेत 45 अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines राजसमंद में भाजपा नेता के रिसॉर्ट में रेव पार्टी, 9 लड़कियों समेत 45 अरेस्ट

राजसमंद में भाजपा नेता के रिसॉर्ट में रेव पार्टी, 9 लड़कियों समेत 45 अरेस्ट

0
राजसमंद में भाजपा नेता के रिसॉर्ट में रेव पार्टी, 9 लड़कियों समेत 45 अरेस्ट

राजसमंद। राजसमंद के राजनगर थाना क्षेत्र के उदयपुर-गोमती रोड स्थित द्वारकेश रिसॉर्ट एंड वाटर पार्क में पुलिस ने रेव पार्टी करते हुए 45 लोगों को गिरफ्तार किया, इनमें 9 लड़कियां भी शामिल थीं। बुधवार आधी रात को की गई छापेमारी के दौरान नशीली दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। भाजपा जिलामंत्री वेणीराम कुमावत का यह रिसोर्ट है की है। यहां रेव पार्टी के साथ जुआ भी चल रहा था।

थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि रिसॉर्ट में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिल रहीं थी। पकड़ी गई युवतियों ने भी लंबे समय से रिसोर्ट में आना स्वीकार किया है। पुलिस फिलहाल रिसोर्ट मालिक और बिचौलिए की भूमिका की जांच कर रही है। रेव पार्टी करते हुए पकडे़ गए 21 लड़कों और 9 लड़कियों की जमानत गुरुवार देर शाम को हुई।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को देख कुछ सटोरिए भाग गए। भागे हुए सटोरियों की पहचान कर ली है। पुलिस इन्हें नामजद करते हुए बिच्छूघाटी उदयपुर निवासी शोयब, मोहम्मद शब्बीर हुसैन, सवीना उदयपुर निवासी अरशद सहित 5-7 व्यक्ति काे भी आरोपी बनाया है।

बडारड़ा स्थित रिसॉर्ट कम होटल में उदयपुर के एक दलाल द्वारा लड़कियों को भेजा जाता था। राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि लंबे समय से द्वारकेश रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। होटल मालिक वेणीराम कुमावत की भूमिका की भी जांच की जा रही है।