Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
RBSE अध्यक्ष DP जारोली की टिप्पणी के खिलाफ BJP अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer RBSE अध्यक्ष DP जारोली की टिप्पणी के खिलाफ BJP अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन

RBSE अध्यक्ष DP जारोली की टिप्पणी के खिलाफ BJP अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन

0
RBSE अध्यक्ष DP जारोली की टिप्पणी के खिलाफ BJP अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन

अजमेर। राज्य में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से अजमेर में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां तथा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा पर की गई टिप्पणियों के खिलाफ आज नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।

डा जाराेली की टिप्पणियों से नाराज अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने सरकार एवं बोर्ड अध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान डॉ. जारोली का पुतला भी फूंका गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान के नेतृत्व में अजमेर शहर एवं देहात अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़े कार्यकर्ता बोर्ड मुख्यालय के बाहर यह प्रदर्शन किया और बोर्ड अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की गई।

इस मौके पर खान ने कहा कि जारोली ने संवैधानिक पद पर बैठकर रीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों पर पर्दा डालने के लिए प्रधानमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर राजनीतिक टिप्पणियां की है। वह अशोभनीय तथा निंदनीय है। अल्पसंख्यक मोर्चा राज्य सरकार से उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की मांग करता है। जिलाध्यक्ष हारुन खान ने बोर्ड अध्यक्ष के बयानों को बेहद निंदनीय बताया।