Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बरेली में अपनी मां की अस्मत लूटी, आरोपी दरिंदा अरेस्ट - Sabguru News
होम India City News बरेली में अपनी मां की अस्मत लूटी, आरोपी दरिंदा अरेस्ट

बरेली में अपनी मां की अस्मत लूटी, आरोपी दरिंदा अरेस्ट

0
बरेली में अपनी मां की अस्मत लूटी, आरोपी दरिंदा अरेस्ट

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के भमोरा इलाके में एक मां के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को यहां बताया कि भमोरा थाने में एक महिला ने अपने बेटे किशन लाल के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार रात की है। उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय पीड़िता के पति की मृत्यु हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि दरिंदे ने मां को चारपाई पर बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी अगर उसने शोर मचाया एवं शिकायत की तो उसे गंडासे से काट देगा। महिला ने कलयुगी बेटे की करतूत जेठ के पुत्रों की बहू को बताई।