Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोली समाज की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी ने ली शपथ - Sabguru News
होम Rajasthan Kota कोली समाज की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी ने ली शपथ

कोली समाज की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी ने ली शपथ

0
कोली समाज की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी ने ली शपथ

कोटा। अखिल भारतीय कोली समाज राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह प्रदेशाध्यक्ष डॉ पप्पू राम कोली की अध्यक्षता में जयपुर सेंट्रल स्क्वायर कोली समाज छात्रावास में आयोजित किया गया।

संस्था की महिला विंग की प्रदेश महामंत्री निर्मला दहिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर बावलियां, विशिष्ट अतिथि मोहिनी शाक्य राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग थे।

पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा महेंद्र केसरी, राष्ट्रीय महामंत्री टीसी शाक्य, तपस्या कोली प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग जयपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुमलता बूंदी, ओम प्रकाश महावार प्रदेश उपाध्यक्ष माधोपुर, प्रदेश महामंत्री निर्मला दहिया कोटा, सुनैना वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग, रेखा महावार प्रदेशमंत्री महिला विंग अलवर, गुलाब देवी महावार प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग टोंकएवं समस्त जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

सभी पदाधिकारियों ने एक साथ शपथ ली कि हम सभी लोग समाज हित में कार्य करेंगे। मंच संचालन राजेश शाक्य ने किया।