Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक चेतना को पुनः जगाने वाला युग : पूनियां - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer देश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक चेतना को पुनः जगाने वाला युग : पूनियां

देश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक चेतना को पुनः जगाने वाला युग : पूनियां

0
देश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक चेतना को पुनः जगाने वाला युग : पूनियां


अजमेर।
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनियां ने कहा है कि वर्तमान मोदी युग देश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक चेतना को पुनः जगाने वाला युग है।

डा. पूनियां आज जिले के तीर्थराज पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से वीडियो कांफ्रेसिंग पर सम्बोधन सुनने के बाद कहा कि मोदी युग में अनेकानेक नवाचार के जरिये पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश ही नहीं, भारत के योग की ताकत को विश्व के 200 देशों ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शताब्दी भारत की शताब्दी है। केदारनाथ धाम सबकी आस्था का केन्द्र है, वहां का जीर्णोद्धार तथा विकास सभी के लिए हितकारी है। आदिशंकराचार्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

भाजपा पुष्कर मंडल द्वारा आयोजित किया कार्यक्रम में मोदी के सम्बोधन को डा. पूनियां के अलावा पूर्व मंत्री सीआर चौधरी, सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासूदेव देवनानी, अनिता भदेल, शंकरसिंह रावत, पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत, भाजपा देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, पालिका अध्यक्ष कमल पाठक के अलावा साधुसंतों, तीर्थ पुरोहितों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने सुना।

प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ धाम में की पूजा अर्चना