Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गांधीनगर में दो बच्चियों का अपहरण कर रेप का आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम India City News गांधीनगर में दो बच्चियों का अपहरण कर रेप का आरोपी अरेस्ट

गांधीनगर में दो बच्चियों का अपहरण कर रेप का आरोपी अरेस्ट

0
गांधीनगर में दो बच्चियों का अपहरण कर रेप का आरोपी अरेस्ट

गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर के सांतेज क्षेत्र में दो बच्चियों का अपहरण कर और उनके साथ दुष्कर्म करने के बाद एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि चार नवंबर को रांचरडा गांव से एक पांच साल की बच्ची की मां ने उसकी पुत्री के अपहरण कर दुष्कर्म करके रांचरडा से डांभला रोड पर धोणका सब केनाल के पुल के निकट छोड़ने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

इसी तरह पांच नवंबर को खात्रज चार रास्ता के निकट झोपड़पट्टी से एक तीन साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की और कलोल तालुका के वांसजडा निवासी विजय पो. ठाकोर नामके व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने कबूल किया है कि दीपावली के दिन पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद वह निकट के गांव में गरबा देखने गया था। दीपावली के दूसरे दिन नववर्ष के दिन खुद के गांव में गरबा खेलने के बाद उसने खात्रज चार रास्ता से दूसरी बालिका का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

उस बच्ची का शव छह नवंबर को खात्रज से मोटी भोयड रोड़ पर दमाई तालाब के सामने नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने इसके अलावा अन्य मामलों की भी जांच शुरू कर दी है।