Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सनातन हिन्दू संस्कृति सर्व समावेसी है : इंद्रेश कुमार - Sabguru News
होम Rajasthan Kota सनातन हिन्दू संस्कृति सर्व समावेसी है : इंद्रेश कुमार

सनातन हिन्दू संस्कृति सर्व समावेसी है : इंद्रेश कुमार

0
सनातन हिन्दू संस्कृति सर्व समावेसी है : इंद्रेश कुमार

कोटा। नेपाली संस्कृति परिषद अंतरराष्ट्रीय कोटा दीपावली स्नेह मिलन एवं अमृत महोत्सव स्वराज 75 के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि नेपाली संस्कृति एवं सभ्यता प्राचीन है हम सभी नेपाल से नेपाली है, स्थान से नेपाली है, परंतु हम सब हिंदू हैं।

सनातन हिन्दू संस्कृति सर्व समावेसी है इसलिए हम बोलते है सर्वे भवंतु सुखीन:, विश्व का कल्याण हो, प्राणियों में सदभावना हो इसलिए सनातन हिन्दू संस्कृति विश्व को शक्ति दे सकती सभी को इसकी पालना करनी है और करवानी है।

उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान करोगे तो राम बन जाओगे, नारी का सम्मान करोगे तो कृष्ण बन जाओगे, नारी का अपमान करोगे तो रावण बन जाओगे, कृष्ण बनो राम बनो नारी का सम्मान करो यही हमारी सनातन हिंदू संस्कृति हमें सिखाती है।

मैं विंध्यवासिनी गया और वहां दर्शन करे, वहां देवरा बाबा के भी दर्शन किए। वहां एक अनुष्ठान के दौरान हनुमान जी की सिद्धि का पाठ चल रहा था। उस दिन अंतिम पूजन थी। यह सौभाग्य मुझे भी मिला कि मेरे सामने सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। अनुष्ठान में सभी का संकल्प था 1. कैलाश मानसरोवर चीन से मुक्त हो यह हमारा था हमारा है और हमारा रहेगा। 2. गाय विश्व की माता है इसके संरक्षण व पालन के लिए कानून बने। 3. पाकिस्तान चीन सर्वनाशवा: हे प्रभु पाकिस्तान में जो शैतान है और जो हिंसा है उसका नाश हो। अनुष्ठान में अपने लिए भी सोचा, देश व समाज के लिए भी सोचा, विश्व के कल्याण के लिए भी सोचा।

हम भी प्रतिदिन पूजा के समय प्रभु से प्रार्थना करें 1. हे प्रभु कैलाश मानसरोवर चीन से मुक्त हो 2. हे प्रभु गाय विश्व की माता है गौ माता के लिए संरक्षण व पालन का कानून बने 3. हे प्रभु पाकिस्तान में रहने वाले शैतानों नाश हो 4. हे प्रभु विश्व का कल्याण हो।

अपने लिए भी सोचना देश व समाज के लिए भी सोचना विश्व के कल्याण के लिए भी सोचना। हार धूमधाम से मनाएंगे परंतु चीनी माल से नहीं त्यौहार मनाएंगे। अपने देश के माल से, मेड इन भारत चलेगा मेड इन नेपाल चलेगा परंतु मेड इन चाइना नहीं चलेगा संकल्प लें अपने हिंदू त्योहारों को स्वदेशी से मनाएंगे।

गरीब लोगों को देखकर उन्नत ईसाई मिशनरियों धर्मांतरण करने का कार्य करती है ऐसी ईसाई मिशनरियों से अपने आप को और समाज को बचाना हमारा ध्यये हो। समाज के ऐसे गरीब तबके में एजुकेशन हेल्थ स्किल डेवलपमेंट का कार्य खड़ा करना। कोई एनजीओस बनाकर प्रशिक्षण देने का कार्य करना।

मुंबई में नेपाली परिषद में एनजीओस बनाकर एजुकेशन हेल्थ स्किल डेवलपमेंट का कार्य प्रारंभ किया है। दिल्ली में पावर नाम से एनजीओ है जिसने 10 मंदिरों का चयन किया है। रोज गाड़ी मंदिरों पर जाती है वहां से चढ़ावे के फूल एकत्र करती है। पूजन की सामग्री एकत्र करती है फिर उसकी अगरबत्ती बनाती है वेस्ट में से बेस्ट बनाने का प्रयत्न करती है। ऐसा एनजीओस बनाकर हम भी अपने क्षेत्र में समाज के गरीब बंधुओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयत्न करें।

नेपाली संस्कृति परिषद अंतरराष्ट्रीय कोटा के कार्यक्रम में नेपाली संस्कृति परिषद प्रदेश संरक्षक कैप्टन एसआर कुंवर, कोटा जिला अध्यक्ष नेपाली संस्कृत परिषद दुर्गा बहादुर थापा, नेपाली संस्कृति परिषद की वरिष्ठ कार्यकर्ता माया थापा, पशुपतिनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष प्रेम प्रधान, नेपाली संस्कृति परिषद प्रदेश मंत्री रामस्वरूप तमांग, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमान सिंह रावल, नेपाली संस्कृति परिषद महिला अध्यक्ष लीना योगी उपस्थित रहे।