Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुणे में वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, 3 महिलाएं, एक दलाल अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking पुणे में वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, 3 महिलाएं, एक दलाल अरेस्ट

पुणे में वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, 3 महिलाएं, एक दलाल अरेस्ट

0
पुणे में वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, 3 महिलाएं, एक दलाल अरेस्ट

पुणे। पुणे ग्रामीण पुलिस ने बारामती में बड़ा अभियान शुरू कर एक वेश्यावृत्ति गिरोह (सेक्स रैकेट) का भंडाफोड़ किया है।

ग्रामीण पुलिस के अनुसार बारामती शहर के गणेश सब्जी मंडी क्षेत्र में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तुरंत जाल बिछाया तथा इलाकों में छापेमारी की और तीन महिलाओं और एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया और उनके चंगुल से दो नाबालिगों को छुड़वाया है।

पुलिस ने आगे कहा कि उन्होंने महिलाओं के पास नकली ग्राहक भेजे थे। पता चला है कि जिस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह मूल रूप से एरंडोल (जलगांव) की रहने वाली है। उन्हाेंने बताया कि यह महिला भी एक अन्य महिला के कमीशन पर कारोबार चला रही थी।

पुलिस ने अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपित महिलाओं के पास से एक मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद किया है।