Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रयागराज में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या - Sabguru News
होम UP Allahabad प्रयागराज में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या

0
प्रयागराज में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लाल मोहन गंज गांव निवासी फूलचंद (50) पत्नी मीनू (45) बेटी सपना (17) और बेटा शिव (13) के साथ रहता था। देर रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चारों की हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस मृतकों से मिलने वालों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। घर के अन्दर चार लोगों के शव मिले हैं। उनके सिर पर कुल्हाड़ी से किए गए प्रहार के घाव हैं। उन्होने बताया कि तीन लोगों के शव बाहर बरामदे में है जबकि लड़की का घर के अन्दर मिला है।

उन्होने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार फुलचंद ने वर्ष 2019 और 2021 में भूमि विवाद में एसएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उस केस में कोई कार्यवाही नहीं होने का इन्होंने आरोप लगाया था। इसके बारे में जानकारी करते हुए कठोर कार्यवायी करेंगे।

त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध लोगों को नाम के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।