Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जबलपुर में एक देवर ने की भाभी की गला काटकर हत्या - Sabguru News
होम India City News जबलपुर में एक देवर ने की भाभी की गला काटकर हत्या

जबलपुर में एक देवर ने की भाभी की गला काटकर हत्या

0
जबलपुर में एक देवर ने की भाभी की गला काटकर हत्या

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक व्यक्ति ने भाभी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हनुमानताल थाना क्षेत्र में राजा चक्रवर्ती ने चरित्र संदेह के आधार पर वह अपनी भाभी रोशनी चक्रवर्ती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खून से लथपथ थाने पहुंच गया।

साइबर अपराध के मामले में एक युवक अरेस्ट

इंदौर। इंदौर की साइबर सेल पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर नाबालिग युवती को प्रताड़ित करने के आरोप में एक युवक को सतना से आज गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (सायबर सेल इंदौर) जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी देवेन्द्र अहिरवार (22) निवासी अमोधा नई बस्ती सतना को गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपत्ति विवाद में पोते ने वयोवृद्ध दादी को पीटा

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक वयोवृद्ध महिला पर उसी के पोते के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस निरीक्षक दिनेश वर्मा ने बताया कि इस घटना 106 वर्षीय महिला बिस्मिल्लाह बी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की वजह संपत्ति विवाद बताई जा रही है।

बिस्मिल्लाह के नाम से दरअसल एक मकान है। जिसे उनका पोता ईशान पटेल निवासी गांधीग्राम अपने नाम करवाना चाहता है। दबाव बनाने के बावजूद जब दादी ने पोते के नाम मकान नहीं किया तो ईशान ने उन्हें उठाकर पटक दिया।

पुलिस ने ईशान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर दादी के इलाज में जुटे डॉक्टर ने बताया कि मारपीट में उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई है। उनकी हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक का खून से लथपथ शव बरामद

सागर। सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में आज सुबह एक युवक का शव गांव की पगडंडी पर खून से लथपथ अवस्था में बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम खजुरिया में गांव के पास झमरा रोड पर सुबह युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान सुरेंद्र पटेल (30) निवासी खजुरिया के रूप में हुई है।

मृतक की गर्दन के पीछे, सीने और गाल पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। खून से लथपथ शव का पंचनामा बनाकर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। वहीं, मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू की है।

सुरेंद्र गांव में अलग पत्नी के साथ रहता था। वारदात के समय मृतक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। वहीं उसका बच्चा दादी के पास था। इसी बीच सुबह सुरेंद्र का शव मिला है।

प्राभारी प्राचार्य 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट

सागर जिले के बीना स्थित बारधा हाई स्कूल की प्रभारी महिला प्राचार्य को आज लोकायुक्त पुलिस ने नौ हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार रघुवीर प्रसाद विश्वकर्मा निवासी टैगौर वार्ड खुरई ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि सीमा नेक्या प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल बारधा ने उसके अगस्त माह की वेतन निकालने और कक्षा न लेने की सुविधा उपलब्ध कराने की एवज में नौ हजार रुपए की रिश्वत मांग रहीं हैं।

शिकायत की जांच पडताल के बाद लोकायुक्त पुलिस ने रघुवीर से आरोपी प्रभारी प्रचार्य को रिश्वत लेते पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।