Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
स्टॉकहोम में ऑनलाइन नोबेल पुरस्कार समारोह - Sabguru News
होम World Europe/America स्टॉकहोम में ऑनलाइन नोबेल पुरस्कार समारोह

स्टॉकहोम में ऑनलाइन नोबेल पुरस्कार समारोह

0
स्टॉकहोम में ऑनलाइन नोबेल पुरस्कार समारोह

स्टॉकहोम। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण लगातार दूसरी बार शुक्रवार को नोबेल पुरस्कार समारोह स्टॉकहोम के सिटी हॉल से ऑनलाइन आयोजन किया गया।

स्टॉकहोम सिटी हॉल के ब्लू हॉल में इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार देने के लिए लगभग 300 मेहमान और स्वीडिश शाही परिवार मौजूद था। समारोह स्थल पर कोई भी मास्क पहने नहीं देखा गया।

इस वर्ष स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को (भौतिकी), बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को (रसायन विज्ञान), डेविड जूलियस और अर्देम पटापाउटियन को (फिजियोलॉजी या मेडिसिन), अब्दुलरजाक गुरनाह को (साहित्य) और डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट तथा गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को (अर्थशास्त्र) का पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर नोबेल फाउंडेशन के बोर्ड के अध्यक्ष कार्ल-हेनरिक हेल्डिन ने उद्घाटन भाषण में कहा कि कोरोना वायरस महामारी अभी भी हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित कर रही है। महामारी के कारण स्टॉकहोम सिटी हॉल में इस वर्ष का नोबेल भोज रद्द कर दिया गया।