Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के स्वास्थ्य का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे अरागा ज्ञानेंद्र - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के स्वास्थ्य का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे अरागा ज्ञानेंद्र

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के स्वास्थ्य का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे अरागा ज्ञानेंद्र

0
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के स्वास्थ्य का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे अरागा ज्ञानेंद्र

बेंगलूरु। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने रविवार को कमांड अस्पताल जाकर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटना में कैप्टन सिंह अकेले बचे हैं। इस दुर्घटना में रक्षा प्रमुख जनरल विपिन रावत, उन्की पत्नी के अलावा अन्य 11 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

गृह मंत्री ने कैप्टन सिंह के स्वस्थ्य होने तक राज्य सरकार से हरसंभव सहायता देने का सुनिश्चित किया। उन्होंने कैप्टन सिंह के माता-पिता से मिलकर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

कैप्टन सिंह को गुरुवार को तमिलनाडु के वेलिंग्टन से कमांड अस्पताल में ले जाया गया इस दौरान कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद भी मौके पर मौजूद रहे।