Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लाहौर में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म - Sabguru News
होम World Asia News लाहौर में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म

लाहौर में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म

0
लाहौर में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म

लाहौर। पाकिस्तान में लाहौर के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में लूटपाट की घटना के दौरान दो महिलाओं के साथ से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दोनों महिलाएं किराए के मकान में रह रह रही थीं। मकान में तीन बहनें और उनकी एक दोस्त रहती थीं।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार घटना मंगलवार रात उस समय की है जब तीन संदिग्ध लुटेरे लूटपाट के लिए मकान में घुसे। लुटेरों ने मकान में किराएदारों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। इस दौरान दो लुटेरों ने दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जबकि एक अन्य लुटेरा पहरा देने के लिए खड़ा रहा।

लुटेरों ने महिलाओं से उनका कीमती सामान भी लूट लिया, जिसमें तीन मोबाइल फोन और 45,000 रुपए शामिल हैं। पीड़िताओं की चीख-पुकार सुनकर जब मकान के अन्य निवासी बाहर निकले, तब दो लुटेरे मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि तीसरे लुटेरे आबिद अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों पीड़िताओं का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है। फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने घटना का संज्ञान लिया है और सीसीपीओ फैयाज अहमद देव से रिपोर्ट मांगी है।