Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कश्मीर में तापमान में गिरावट, जम गई डल झील - Sabguru News
होम India City News कश्मीर में तापमान में गिरावट, जम गई डल झील

कश्मीर में तापमान में गिरावट, जम गई डल झील

0
कश्मीर में तापमान में गिरावट, जम गई डल झील

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में बुधवार को मौसम काफी ठंड भरा रहा, यहां तापमान शून्य से 3.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जिस वजह से विश्व प्रसिद्ध डल झील के बीच का हिस्सा जम गया।

घाटी में आसमान साफ रहने और रात के तापमान में गिरावट आने से छोटे जलाशयों और नालों सहित डल झील के बीच के हिस्से जम गए हैं।

इस दौरान यहां पर नाविक अपने शिकारा नाव को आगे ले जाने के लिए बर्फ हटाते दिखे। यहां घूमने आए पर्यटक अपने हाथों में बर्फ लेकर आनंद लेते नजर आए।

मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में रात का तापमान दो से चार डिग्री से नीचे रह सकता है। फिलहाल, यहां का मौसम 23 दिसंबर तक शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर घाटी और लद्दाख में क्रिसमस डे के दिन 60 प्रतिशत तक बर्फबारी होने की संभावना है।