Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रतलाम में शादी का झांसा देकर 17 साल की लडकी से रेप - Sabguru News
होम Breaking रतलाम में शादी का झांसा देकर 17 साल की लडकी से रेप

रतलाम में शादी का झांसा देकर 17 साल की लडकी से रेप

0
रतलाम में शादी का झांसा देकर 17 साल की लडकी से रेप

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के दीनदयाल नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुरैशी मण्डी निवासी एक सत्रह वर्षीय किशोरी ने अपनी शिकायत में बताया कि गत जुलाई के महीने में उसकी दोस्ती नयापुरा निवासी आदिल नामक युवक से हुई थी। आदिल ने उससे शादी करने का वादा किया था।

जुलाई के महीने की शुरुआत में आदिल ने पीडिता को वेदव्यास कालोनी के कम्पाउण्ड में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया।

आरोपी की धमकी से डरी हुई किशोरी ने कई दिनों बाद अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और गुरुवार को वह पुलिस के पास पहुंची। दीनदयाल नगर पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी आदिल और उसके दो दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।