Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ऐनवक्त पर दूल्हे के अवैध संबंधों का खुलासा, बैरंग लौटा दी बारात - Sabguru News
होम India City News ऐनवक्त पर दूल्हे के अवैध संबंधों का खुलासा, बैरंग लौटा दी बारात

ऐनवक्त पर दूल्हे के अवैध संबंधों का खुलासा, बैरंग लौटा दी बारात

0
ऐनवक्त पर दूल्हे के अवैध संबंधों का खुलासा, बैरंग लौटा दी बारात

माहलपुर। दूल्हे के नाजायज संबंधों के बारे में लड़की के परिवार को पता चलने पर थाना चब्बेवाल के अधीन पड़ने वाले गांव सारंगवाल में बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लवप्रीत कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी भव्याना थाना रावलपिंडी जिला कपूरथला अपने गांव के 25 व्यक्तियों की बारात लेकर गांव सारंगवाल पहुंच गया।

गांव पहुंची बारात का लड़की के परिवार द्वारा स्वागत किया गया और बाद में बारात ने अभी चाय पानी ही पिया था कि किसी व्यक्ति ने लड़की के परिवार को सबूतों समेत बताया कि लड़के लवप्रीत कुमार के उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध हैं।

लड़की के परिवार की तरफ से विवाह तुरंत रोक दिया गया और थाना चब्बेवाल की पुलिस को सूचित किया गया। इस दौरान दूल्हे को करीब 2 घंटे तक कमरे में बंद भी करके रखा गया।

थाना पुलिस की तरफ से पूछताछ दौरान दूल्हे लवप्रीत कुमार ने माना कि उक्त महिला के साथ उसके संबंध हैं। लिखित समझौते के बाद गांव वासियों ने बारात को वापस बैरंग मोड़ दिया। लिखित समझौते के बाद लड़की वालों को खर्च के तौर पर 35 हजार रुपए देने की बात तय की गई।

पहले भी पकड़े गए थे दोनों रंगे हाथों

दूल्हे की प्रेमिका के पति ने बताया कि उसका विवाह 2007 में हुआ था और उसके दो बच्चे हैं। वह दुबई में रहता है और करीब 3 साल पहले मां के बीमार होने के कारण वह घर आया था। यहां फोन रिकॉर्डिंग से पता लगा कि उसकी पत्नी और लवप्रीत बीच नाजायज संबंध हैं।

इस दौरान उसकी पत्नी अमृतसर गई और अपने प्रेमी के साथ संबंध तोड़ने का वादा किया पर ऐसा नहीं किया। यह ही नहीं पत्नी ने महिला पुलिस स्टेशन होशियारपुर, मॉडल टाऊन, एनआरआई पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवानी शुरू कर दी और दुष्कर्म की शिकायत भी की पर वह भी झूठी निकली।

13 दिसंबर को उसने अपनी पत्नी और लवप्रीत को रंगे हाथों भी पकड़ लिया था, जिसका फैसला मेहट्याना थाने में किया गया। जब उसे लवप्रीत के विवाह का पता चला तो एक लड़की की जिंदगी को बरबाद होने से बचाने के लिए वह यहां पहुंच गया। गांव वासियों ने पहले उसे गलत समझा और फिर सबूतों के साथ सच्चाई सामने आने पर बारात को बैरंग लौट दिया।