Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जैसलमेर में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट शहीद - Sabguru News
होम Breaking जैसलमेर में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट शहीद

जैसलमेर में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट शहीद

0
जैसलमेर में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट शहीद

जैसलमेर। राजस्थान में जैसलमेर जिले में सीमावर्ती सम क्षेत्र में डेजर्ट नेशनल पार्क के सुदासरी इलाके में मिग-21 लड़ाकू विमान तकनीके खराबी आने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट की मौत हो गई।

विमान में आग लगने के बाद टुकड़े टुकड़े में परिवर्तित होकर करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में इसका जलता हुआ मलबा गिरा। इस घटना में वायुसेना विंग कमाण्डर हर्षित सिन्हा की दुखद मृत्यु हो गई। उसकी जले हुए शव के अवशेष घटना के आसपास मिले हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह मय पुलिस एवं प्रशासन की टीमो के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरु करवा दिए हैं। वायुसेना के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं तथा पूरे क्षेत्र को कोर्डन ऑफ कर दिया हैं। वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं।

वायुसेना ने विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के निधन पर जताया शोक

भारतीय वायुसेना ने मिग-21 लड़ाकू विमान हादसे में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वायुसेना ने शुक्रवार रात ट्वीट कर कहा कि भारतीय वायुसेना बेहद दुख के साथ यह बताना चाहती है कि आज शाम विमान दुर्घटना में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन हो गया। वायुसेना दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

एक अन्य ट्वीट में वायु सेना ने कहा कि विमान लगभग 8.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के समय विमान ने प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान पश्चिमी सेक्टर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। जांच के आदेश दिए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार भारत- पाकिस्तान सीमा के पास सुदासरी गांव में वायुसेना का लडाकू विमान मिग-21 शुक्रवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन हो गया।

मिश्र ने विंग कमाण्डर हर्षित सिन्हा के निधन पर जताया दुख

राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर जिले में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटना में विंग कमाण्डर हर्षित सिन्हा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मिश्र ने उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

गहलोत ने कहा कि यह जानकर उन्हें दुख हुआ कि विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान मिग -21 विमान हादसे में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम उनके दुख में शामिल हैं। उन्होंने ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की।