Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दबंग फेम सलमान खान को पनवेल फार्महाउस पर सांप ने डंसा - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood दबंग फेम सलमान खान को पनवेल फार्महाउस पर सांप ने डंसा

दबंग फेम सलमान खान को पनवेल फार्महाउस पर सांप ने डंसा

0
दबंग फेम सलमान खान को पनवेल फार्महाउस पर सांप ने डंसा

मुंबई। दबंग फेम बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के पनवेल इलाके में फार्महाउस पर शनिवार तड़के सांप ने काट लिया। हालांकि, सलमान की तबीयत अभी ठीक बताई जा रही है। उन्हें देर रात इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 7 घंटे बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार सलमान खान पनवेल फार्म हाउस में दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हाथ में चुभन सी महसूस हुई। तभी वहां सांप नजर आ गया। सलमान को तड़के तीन बजे पनवेल के कामोठे स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

अभिनेता सलमान को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बताया गया है कि सलमान अभी ठीक हैं। उन्हें जिस सांप ने काटा, वह विषैला नहीं था।