Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 3 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 3 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 3 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 3 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2078, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पुराना रोग उभर सकता है। किसी समस्या से सामना होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी से बेवजह विवाद होगा। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बढेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। समय अनुकूल है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। रुके कार्यो में गति आएंगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

धनु राधि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग है। निवेश अनुकूल रहेगा। आय होगी। भाग्य का साथ रहेंगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना की आशंका बन रही है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। समय नेष्ट है। धैर्य रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश होगा। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। किसी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966