Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अफगानिस्तान में महिलाओं के सामान्य स्नानागार में नहाने पर प्रतिबंध - Sabguru News
होम World Asia News अफगानिस्तान में महिलाओं के सामान्य स्नानागार में नहाने पर प्रतिबंध

अफगानिस्तान में महिलाओं के सामान्य स्नानागार में नहाने पर प्रतिबंध

0
अफगानिस्तान में महिलाओं के सामान्य स्नानागार में नहाने पर प्रतिबंध

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान ने अपने ताजा फरमान के तहत महिलाओं के सामान्य स्नानागार में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

तालिबान द्वारा नियुक्त अधिकारियों के मुताबिक उलामा (धार्मिक विद्वानों) के परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोग घर में आधुनिक स्नानागार तक नहीं पहुंच पाते हैं, इसलिए पुरुषों को सामान्य स्नानागार में जाने की अनुमति है, लेकिन महिलाओं को हिजाब का पालन करते हुए निजी स्नानागार में जाना चाहिए।
इस बीच सामान्य स्नानागार में कम उम्र के लड़कों और स्नान के दौरान शरीर की मालिश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

द खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बल्ख प्रांत में महिलाओं को केवल इस्लामी हिजाब का पालन करते हुए सामान्य के बजाय निजी स्नानागार में नहाने की अनुमति है। इससे पहले हेरात प्रांत में महिलाओं के सामान्य स्नानागार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।