Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल गांधी ने किसानों की कर्ज माफी का जो वादा किया था, उसे गहलोत पूरा करें : पूनियां - Sabguru News
होम Headlines राहुल गांधी ने किसानों की कर्ज माफी का जो वादा किया था, उसे गहलोत पूरा करें : पूनियां

राहुल गांधी ने किसानों की कर्ज माफी का जो वादा किया था, उसे गहलोत पूरा करें : पूनियां

0
राहुल गांधी ने किसानों की कर्ज माफी का जो वादा किया था, उसे गहलोत पूरा करें : पूनियां

झुंझुनूं। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा है कि जो कांग्रेस तीन साल में अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को खुश नहीं कर पाई, वो प्रदेश की जनता को तो कभी खुश नहीं कर सकती, क्योंकि इन्होंने तीन साल में किसानों और युवाओं से सिर्फ वादाखिलाफी की है।

पूनियां ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक बैंकों के किसानों की कर्जमाफी के सवाल पर कहा कि संपूर्ण किसान कर्जमाफी के मुद्दे को भाजपा सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर तरीके से उठा रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2018 के विधानसभा चुनाव की रैली में सम्पूर्ण किसान कर्जामाफी का वादा किया था, इस वादे को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरा करें। कांग्रेस को समझ में आ गया है कि प्रदेश में उनकी जमीन खिसक रही है, दो साल बाद चुनावों में जाना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लीपापोती करने के लिए यह शगूफा छोड़ रहे हैं, लेकिन इस बार किसान भ्रम और भुलावे में नहीं आएंगे। प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस सरकार को 2023 में सत्ता से बाहर करने को तैयार है।