Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी रैली : भाजपा और किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज - Sabguru News
होम Breaking मोदी रैली : भाजपा और किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

मोदी रैली : भाजपा और किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

0
मोदी रैली : भाजपा और किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा रैली स्थल से लगभग 15 किलोमीटर से पहले ही रोक जाने और स्थिति टकरावपूर्ण होने पर पुलिस को इन पर लाठीचार्ज करना पड़ा जिससे अनेक लोगों को चोटें आई हैं।

जालंधर से श्री मोदी की रैली में भाग लेने फिरोजपुर के लिए निकले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को किसानों ने रैली स्थल से पंद्रह किलोमीटर पहले ही रोक लिया। किसानों ने सड़क के बीच ट्रैक्टर ट्रालियां लगा दीं।

जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो दोनों तरफ से बहस बाजी शुरू हो गई। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को मनाने और विरोध खत्म कराने का प्रयास किया लेकिन वह विफल रही।

मामला इस हद तक बढ़ गया कि दोनों में नारेबाजी करते हुए मारपीट तक की नौबत आ गई। पुलिस ने स्थिति बिगड़ती देख जमकर लाठियां बरसाई जिसमें अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं चोटें आई हैं और कई लोंगों के सिर भी फटे हैं।

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह विरोध किसान नहीं कर रहे बल्कि सरकार अपने एजेंटों से करवा रही है और इनका पुलिस पूरा साथ दे रही है। फिरोजपुर के पास जहां पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा उस काफिले के साथ जालंधर कैंट से गए भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित तनेजा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा का विरोध सत्ताधारी कांग्रेस करा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रदेश सरकार के इशारे पर गुंडों की तरह व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी कांग्रेस सरकार अब राज्य में हिंदु और सिखों के बीच खाई डालकर माहौल खराब करना चाहती है। लेकिन उसके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।

तनेजा की इस मौक पर पुलिस से तीखी बहस भी हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में देश का प्रधानमंत्री आ रहा है। यह गौरव की बात हैं और उनके विचारों को सुनने के लिए जा रहे लोगों को रास्ते में रोक कर उन्हें वापिस भेजा जा रहा है जो अलोकतांत्रिक हैं। उनहोंने दावा किया कि मोदी की रैली का विरोध करने वाले किसान नहीं है बल्कि सरकार के एजेंट हैं जो प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते है।

मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द, सुरक्षा में चूक पर भाजपा ने मांगा चन्नी का इस्तीफा

गंभीर सुरक्षा चूक के कारण प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब यात्रा रद्द